सच्ची लगन सफलता की शर्त है

सच्ची लगन सफलता की शर्त है

सच्ची लगन सफलता की शर्त है

यह कहानी महान विद्वान मैक्समूलर की है, जो संस्कृत और भारतीय वांग्मय के प्रति अपने प्रेम और समर्पण के लिए प्रसिद्ध हैं। उनकी माँ उन्हें एक अधिकारी बनाना चाहती थीं, लेकिन उनकी रुचि संस्कृत अध्ययन में थी। पेरिस में बर्नूफ जैसे गुरु से प्रेरित होकर उन्होंने वेदों के अध्ययन और व्याख्या का संकल्प लिया। 27 वर्षों के अथक परिश्रम से उन्होंने ऋग्वेद का उद्धार किया और इसे विश्व के सामने प्रस्तुत किया।

सच्ची लगन सफलता की शर्त है : Sachchi Lagan Safalta Ki Shart hai :

मैक्समूलर की माँ की हार्दिक इच्छा थी कि उसका बेटा देश का कोई बड़ा अधिकारी बने। एक विधवा होते हुए भी उसने मैक्समूलर की पढ़ाई में कोई कमी नहीं की, लेकिन मैक्समूलर को तो दूसरी ही धुन थी। वह कहता, ‘नहीं, माँ मुझे संस्कृत पढ़ना है, पढ़ने दो।’ वे संस्कृत के अध्ययन में जुट गए।

लिपजिग कॉलेज में अध्ययन के दौरान इन्हें यह आश्चर्य हुआ कि अंग्रेजी के अनेक शब्द संस्कृत से निकले हैं यथा – डॉक्टर-दुहित्र से, फादर-पितर से, मदर-मातृ से, वाइफ-वधु से तथा ब्रदर-भ्रातर से। उन्हें गुरू की खोज में पेरिस जाना पड़ा। पेरिस में बर्नूफ को पाकर उन्हें अत्यनत प्रसन्नता हुई। जब इन्होंने वेद अध्ययन की इच्छा व्यक्त की, तो गुरू ने कहा – ‘तुम में प्रतिभा है, लगन है, एकनिष्ठता है। तुम हिन्दू धर्म या वेद दोनों में से किसी एक को अपना जीवन अर्पित कर दो।’

मैक्समूलर ने वेद पढ़ने की जब इच्छा व्यक्त की तो गुरू ने दो हिदायतें दीं-

वेद का भाष्य करते समय तुम धूम्रपान नहीं करोगे। मूल और भाष्य का एक शब्द एक अक्षर भी नहीं छोड़ोगे नहीं। उन्होंने इन वचनों का दृढ़ता से पालन किया और अपने 27 वर्षों के कठोर श्रम से ऋग्वेद का उद्धार किया, जो ईस्ट इण्डिया कंपनी के संग्रहालय में कैद थे। हिन्दू धर्म के इस पवित्र ग्रन्थ के जीर्णोद्धार का श्रेय इन्हीं विद्वानों को जाता है, जिन्होंने अपने जीवन के लगभग पचास वर्ष भारतीय वांगमय में विचरते हुए बिताया।

सीख (Moral of The Story)
अपने जुनून का अनुसरण करें, चाहे उसके लिए कितनी भी चुनौतियों का सामना करना पड़े।
समर्पण और अनुशासन के साथ किया गया परिश्रम महान उपलब्धियों का कारण बनता है।
भारतीय संस्कृति और वेदों का ज्ञान अनमोल है, जो विश्व को प्रेरित करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top